Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2020

आदर्श विद्यार्थी के पाँच लक्षण (5 Traits of an ideal student)

विद्यार्थी जीवन (Student Life) कई वर्षों की एक कठोर एक तपस्या है। एक आदर्श विद्यार्थी इस तपस्या के माध्यम से ही स्वयं को इस योग्य बनता है कि  समाज व देश को सशक्त बनाने में अपनी अहम भूमिका निभा सके और एक आदर्श नागरिक के रूप में स्वयं को स्थापित कर सके। विद्यार्थी जीवन में ही देश के भावी नागरिक का चरित्र निर्माण होता है, ऐसे में एक विद्यार्थी का कर्त्तव्य है कि वह इस अवसर का पूर्ण सदुपयोग करे और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करे।  "काक चेष्टा बको  ध्यानं, श्वान निद्रा तथैव च।  अल्पाहारी गृह त्यागी, विद्यार्थी पंच लक्षणं॥" इस श्लोक में एक विद्यार्थी के पाँच मुख्य लक्षण बताये गए हैं जो उसे आदर्श विद्यार्थी के रूप में स्थापित करते हैं।   १. काक चेष्टा-कौवे की तरह प्रयत्नशील (Keep trying like a CROW):  कौवे को एक बुद्धिमान पक्षी के रूप में जाना जाता है। आप सभी ने बचपन में कौवे की एक कहानी सुनी होगी। 'एक बहुत प्यासा कौवा पानी की तलाश में मीलों का सफर तय करता है, रास्ते में उसे एक घड़ा मिलता है जिसमें कम पानी होने की वजह से वह उस...

साक्षात्कार की तैयारी कैसे करें? (7 Interview Preparation Tips)

आपके dream job तक पहुँचने के रास्ते में आखिरी पड़ाव होता है साक्षात्कार (Interview)। Interview में सफल होते ही आप अगले और अंतिम पड़ाव 'नौकरी' तक पहुँच जाते हैं, जिसका सपना करियर के लिए समर्पित हर युवा देखता है। जो लोग वर्तमान में निजी या सरकारी किसी भी क्षेत्र में कार्यरत हैं, लगभग वे सभी interview से होकर गुज़रे हैं। Interview प्रतियोगी परीक्षाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा तो है ही साथ ही निजी क्षेत्र (private sector) की अधिकतर नौकरियों में केवल interview ही candidate के मूल्यांकन (evaluation) का माध्यम होता है। कई अभ्यर्थी अपने क्षेत्र की अच्छी जानकारी रखने और लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद भी interview में सफलता प्राप्त नहीं कर पाते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे interview प्रक्रिया को ठीक से न समझना, अपने प्रदर्शन को लेकर घबराहट, आत्म-विश्वास की कमी इत्यादि। Interview चयन प्रक्रिया का एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण हिस्सा है जिसमें आपकी योग्यता कई पैमानों पर परखी जाती है, जैसे आपका व्यक्तित्व, आपमें कितना आत्मवि...