Skip to main content

आदर्श विद्यार्थी के पाँच लक्षण (5 Traits of an ideal student)

विद्यार्थी जीवन (Student Life) कई वर्षों की एक कठोर एक तपस्या है। एक आदर्श विद्यार्थी इस तपस्या के माध्यम से ही स्वयं को इस योग्य बनता है कि समाज व देश को सशक्त बनाने में अपनी अहम भूमिका निभा सके और एक आदर्श नागरिक के रूप में स्वयं को स्थापित कर सके। विद्यार्थी जीवन में ही देश के भावी नागरिक का चरित्र निर्माण होता है, ऐसे में एक विद्यार्थी का कर्त्तव्य है कि वह इस अवसर का पूर्ण सदुपयोग करे और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करे। 
"काक चेष्टा बको ध्यानं, श्वान निद्रा तथैव च। 
अल्पाहारी गृह त्यागी, विद्यार्थी पंच लक्षणं॥"

इस श्लोक में एक विद्यार्थी के पाँच मुख्य लक्षण बताये गए हैं जो उसे आदर्श विद्यार्थी के रूप में स्थापित करते हैं।

traits of student
 
१. काक चेष्टा-कौवे की तरह प्रयत्नशील (Keep trying like a CROW): कौवे को एक बुद्धिमान पक्षी के रूप में जाना जाता है। आप सभी ने बचपन में कौवे की एक कहानी सुनी होगी। 'एक बहुत प्यासा कौवा पानी की तलाश में मीलों का सफर तय करता है, रास्ते में उसे एक घड़ा मिलता है जिसमें कम पानी होने की वजह से वह उसे पीने में असमर्थ रहता है लेकिन फिर भी वह हार न मान कर घड़े में एक-एक करके कई कंकड़ डालता है जिससे पानी ऊपर आ जाता है और वह अपनी प्यास बुझा लेता है।' 

CLEVER LIKE CROW

कौवे जैसे यही चेष्टा अर्थात यत्नशीलता एक विद्यार्थी में होनी चाहिए। असफलताओं और चुनौतियों एक विद्यार्थी जितना यत्नशील होगा, जितनी उसमे जानने की इच्छा होगी होगा, वह उतना ही ज्ञान अर्जित कर सकेगा। 

२. बको ध्यानं-बगुले जैसा ध्यान (Focus like a HERON): बगुला एक लम्बी चोंच, पतली टांगों और लम्बी व घुमावदार गर्दन वाला बहुत ही चालाक पक्षी है। यह बड़ी ही चालाकी से पानी में मछलियों का शिकार करने में सक्षम है। यह पानी में बिना हिले-डुले एक पैर पर सीधा खड़ा रहता है और मौका पाते ही अपने शिकार को झपट लेता है और ऐसा वह इसलिए कर पाता  है क्यूंकि उसमे ध्यान केंद्रित करने की अद्भुत क्षमता है।  

traits of student

एक विद्यार्थी को भी बगुले जैसी ध्यान केंद्रित करने की क्षमता स्वयं में विकसित करनी चाहिए। अध्ययन सामग्री पर पूर्ण ध्यान केंद्रित करना और उसे आत्मसात करना ही एक विद्यार्थी की सफलता की कुंजी है। 

३. श्वान निद्रा-कुत्ते जैसी नींद (Sleep like a DOG): एक कुत्ता कभी भी गहरी नींद में नहीं सोता और हमेशा चौकन्ना रहता है। एक धीमी आवाज़ से भी उसके कान खड़े हो जाते हैं। इसी तरह एक विद्यार्थी में आलस्य का अंश मात्र भी नहीं होना चाहिए और उसे नींद सिर्फ उतनी ही लेनी चाहिए जितनाी शरीर व मस्तिष्क को स्वस्थ्य रखने के लिए आवश्यक हो। आलस्य व अत्यधिक निद्रा एक विद्यार्थी की असफलता का मुख्या कारण बन सकती है। 

traits of student

४. अल्पाहारी-कम खाने वाला (Eat Less): हम क्या खाते हैं और किस मात्रा में खाते हैं, इसका सीधा प्रभाव हमारे शरीर व मस्तिष्क पर पड़ता है। आवश्यकता से अधिक भोजन ग्रहण करने पर हम आलस्य का अनुभव करते हैं और इसका हमारे स्वस्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे हमरी पाचन शक्ति भी कमज़ोर पड़ती है और कई रोग हमें घेर लेते हैं।  
एक विद्यार्थी को अपने शारीरिक और मानसिक स्वस्थ्य का विशेष ध्यान रखते हुए अल्पाहारी होना चाहिए ताकि शिक्षा प्राप्त करने के मार्ग में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। 

५. गृह त्यागी-घर से दूर रहने वाला (Don't let homesickness divert you): यहां पर इस बिंदु को ठीक से समझने की आवश्यकता है। प्राचीन समय में जब विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए गुरुकुल में जाया करते थे और वहीं  रहकर अपने गुरु के मार्गदर्शन में अध्ययन किया करते थे तो इस तरह उन्हें घर छोड़ कर गुरुकुल में ही रहना पड़ता था। 
आज के समय में भी उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थी दुसरे शहरों की तरफ रुख़ करते हैं और उन्हें घर छोड़कर जाना पड़ता है। परिजनों से भावनात्मक जुड़ाव कई बार शिक्षा के मार्ग में बाधक हो सकता है इसलिए एक आदर्श विद्यार्थी को परिवार का मोह त्यागकर अपने परिजनों से दूर रहने के लिए मानसिक रूप से हमेशा तैयार रहना चाहिए। 

एक विद्यार्थी के जीवन में अनुशासन का विशेष महत्त्व है और अनुशासित रहकर ही वह इन पाँच लक्षणों को आत्मसात कर सकता है। 

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना के लक्षण दिखाई दें तो क्या करें? What to do if you have symptoms of corona virus (In Hindi)?

Corona के लक्षण पहचानिये:  कोरोना के मरीज़ों में अलग-अलग तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं - हल्के लक्षणों से लेकर गंभीर बीमारी तक। वायरस के संपर्क में आने के 2-14 दिन बाद तक लक्षण दिखाई दे सकते हैं। अगर ये लक्षण दिखाई दें तो कोरोना हो सकता है: • बुखार या ठंड लगना • सूखी खांसी • सांस लेने में कठिनाई • थकान व मांसपेशियों या शरीर में दर्द • सरदर्द • स्वाद या गंध महसूस न कर पाना • गले में ख़राश • सीने में कसावट या बहती नाक • उलटी अथवा मितली • दस्त हालाँकि इस सूची में सभी संभावित लक्षण शामिल नहीं हैं। नए लक्षण मिलने पर सम्बंधित सरकारी विभाग इस सूची को update करते जा रहे हैं। अस्वस्थ महसूस करने पर क्या करें ? १. सबसे पहले अपने डॉक्टर से अपने लक्षणों के बारे में बात करें और अगर डॉक्टर सलाह दे तो तुरंत कोरोना जाँच कराएं। २. चिकित्सकीय परामर्श लेने के अलावा किसी भी काम से घर से बाहर न निकलें। ३. कोरोना से संक्रमित अधिकांश लोगों को हल्की बीमारी होती है और वे बिना चिकित्सा देखभाल के घर पर ठीक हो सकते हैं। अगर मामूली तौर पर बीमार हैं तो घर ...

जीवन शैली में छोटे बदलावों के बड़े और सकारात्मक प्रभाव (Positive effects of few small changes in our lifestyle)

हमारा आशियाना , जहां हम रहते हैं अपने अपनों के साथ , दिन भर के काम की थकान के बाद जहाँ आकर हमें सबसे ज़्यादा सुकून मिलता है , जहां पर बिताया हर पल हमारे मन के खली बक्से को खूबसूरत यादों से भर देता है , जिसमे रहने वालों से होता है हमें सबसे ज़्यादा प्यार और जिससे दूर रहने पर रहते हैं हम हर दम बेक़रार। ऐसे आशियाने को हम किसी की नज़र नहीं लगने देता चाहते और चाहते हैं कि हमारा आशियाना हमेशा खुशयों से भरा रहे और इसके लिए हमें सिर्फ इतना सुनिश्चित करना है कि हमारे आशियाने में रहने वाला हर एक सदस्य प्रसन्नचित्त रहे , स्वस्थ रहे। अगर सभी सदस्य healthy & happy होंगे तो हमारे घर का माहौल तो खुद-ब-खुद  खुशनुमा हो जायेगा। इसके लिए हमें अपने जीवन में कुछ बदलाव लाने होंगे। आइये, ऐसे ही कुछ छोटे-छोटे बदलावों के बारे में बात करते हैं जो देखने-सुनने में शायद छोटे लगें पर हमारे जीवन पर बहुत बड़े और सकारात्मक प्रभाव डालते हैं।   दिन की शुरुआत :  सकारात्मक बदलावों के बारे में चर्चा की शुरुआत करते हैं दिन के दिन के पहले काम यानि कि सुबह उठने से। एक दिन में सिर्फ २४ घंटे ही ...

मैं और मेरी अंग्रेजी

मैं और मेरी तन्हाई अक़्सर ये बातें करते हैं कि तुम होतीं तो ऐसा होता, तुम होतीं तो वैसा होता।  लता जी और अमिताभ जी की आवाज़ में गाये हुए एक मशहूर गीत की पंक्तियाँ हैं ये। कुछ दिनों पहले ये पंक्तियाँ मेरे कानों में पड़ीं तो अनायास ही इन पंक्तियों के भावार्थ ने मेरा वो अतीत याद दिला दिया जब मैं हिंदी माध्यम का मेधावी छात्र हुआ करता था (कृपा करके इस बात की पुष्टि के लिए मेरे विद्यालय न जाएँ) और ऊपर से हिंदी भाषा का कट्टर समर्थक पर अंदर ही अंदर अंग्रेजी बोलने और सीखने की इच्छा से ओत-प्रोत। उस समय मैं और मेरी तन्हाई अक़्सर ये बातें करते थे कि काश मैं भी कॉन्वेंट में पढ़ा होता; काश मैं भी फर्राटेदार अंग्रेजी बोल सकता; मैं भी ईंट का जवाब पत्थर से न सही पर अंग्रेजी का जवाब अंग्रेजी में तो दे पता। काश जब भी मुझे अंग्रेजी बोलना होता तो मुझे On लगेगा या Over, So लगाऊँ या Therefore; have been क्यों had been क्यों नहीं जैसे यक्ष प्रश्नों से गुज़रना न पड़ता पर वास्तव में मैं ये बात तन्हाइयों से ही कर पाता था क्योंकि मेरी सुनने वाला और था ही कौन? अपने क्लास में शायद सभी अंधे थे ...