Skip to main content

कोरोना के दौर में कैसे रखें ख़ुद को पॉज़िटिव? How to stay positive during Corona Pandemic (in Hindi)?

कोरोना (Corona) महामारी के इस दौर में न चाहते हुए भी हम अपने-अपने घरों में क़ैद हैं और एक सामान्य ज़िंदगी न जी पाने की वजह से असहज महसूस कर रहे हैं। कुछ लोग जो नौकरी के लिए अपने घर-परिवार से दूर अकेले रहते हैं वे भी किसी से न मिल पाने की वजह से मानसिक तनाव महसूस कर रहे हैं। 
 
positive attitude

यूनानी दार्शनिक अरस्तू ने कहा था "मनुष्य एक सामजिक प्राणी है।" मनुष्य अपनी दैनिक आवश्यकताओं के लिए ही नहीं बल्कि भावनात्मक रूप से भी दूसरे मनुष्य पर निर्भर रहता है। कोरोना महामारी ने समाज के हर वर्ग को किसी न किसी तरह प्रभावित किया है। ऐसे समय में नकारात्मक विचार स्वाभाविक रूप से हमारे मन में घर कर रहे हैं और ख़ुद को positive रखना भी चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है लेकिन अगर हम कुछ बातों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें तो यह इतना मुश्किल भी नहीं होगा और यह बुरा वक़्त भी आसानी से गुज़र जाएगा। 

ध्यान (Meditation) करें: COVID-19 के कारण हम भविष्य को लेकर चिंतित हैं और मानसिक तनाव हम पर हावी है, ऐसे में Meditation हमारी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। Meditation ख़ुद को पहचानने का सर्वोत्तम माध्यम है और मानसिक तनाव दूर करने का प्रभावी उपाय। रोज़ सुबह Meditation करके आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। अगर आपको Meditation करना मुश्क़िल लगता है, अपने विचारों को नियंत्रित करने में कठिनाई होती है तो सिर्फ़ इतना करें कि अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा करके बैठ जाएँ और धीरे-धीरे साँस लेते रहें। अपने मन में विचारों को आने दें और एक सकारात्मक (Positive) विचार के आते ही उसी पर पूरा ध्यान लगा दें। १५-२० मिनट के दैनिक अभ्यास से आपके शरीर में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और आप हल्का महसूस करेंगे। 

meditation to stay positive

व्यायाम (Exercise) करें: अपने mobile पर ही internet के माध्यम से अपने लिए उपयुक्त exercises का चयन करें और दैनिक रूप से इनका अभ्यास करें। रोज़ाना exercise करने से  हमारी मांसपेशियों को ताक़त मिलती है और पूरे दिन शरीर में स्फूर्ति रहती है। ऐसा करके आप अपने शरीर को तो मज़बूत बनाएंगे ही साथ ही रोज़ाना पसीना बहाने से अपनी Immunity (रोग प्रतिरोधक क्षमता) को भी बढ़ाएंगे। एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है और स्वस्थ मस्तिष्क ही आपको तनाव-मुक्त रखने में सहायक होगा।  

दोस्तों, रिश्तेदारों से phone पर बात करें: समय निकाल कर उन दोस्तों, रिश्तेदारों से phone पर बात करें जिनसे बात करके आप अच्छा महसूस करते हैं लेकिन अपनी व्यस्त दिनचर्या की वजह से कभी समय नहीं निकाल पाते थे। अगर video call कर सकते हैं तो और भी अच्छा। उनके हाल-चाल पूछें और अगर आप कुछ नया कर रहे हैं तो उसे भी share करें। उन्हें यह भी बताएं की किस तरह इन दिनों आप ख़ुद को positive रख रहे हैं। 

Hobbies Pursue करें: हम जो भी काम अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए करते हैं ज़रूरी नहीं की वह काम हमें बहुत ख़ुशी भी देता हो। यही वह समय है जब आप घर पर रहते हुए अपनी hobbies pursue कर सकते हैं, वो सभी काम जिन्हें करके आपको ख़ुशी मिलती है और आप अपनी नौकरी में व्यस्त रहने के कारण कभी न कर पाए हों। Drawing-Painting, Singing, Dancing, Gardening, Reading, Writing, Cooking आप जो भी शौक़ रखते हों बस शुरू हो जाएं, क्या पता आप इन कामों में इतनी महारथ हासिल कर लें कि भविष्य में यही आपका profession भी बन जाये। दोस्तों, अपनी hobbies  pursue करना meditation करने से कम नहीं होता, ऐसा करने से जो संतुष्टि मिलती है उसे शब्दों में व्यक्त कर पाना मुश्क़िल है। 

pursue a hobby to stay positive

Negative ख़बरों/अफ़वाहों से ख़ुद को दूर रखें: Social Media के इस दौर में जहां झूठी और तथ्यहीन ख़बरों का बाज़ार हमेशा गर्म रहता है, सही और ग़लत में फ़र्क कर पाना काफ़ी मुश्किल हो गया है। ऐसे माहौल में जानकारी के लिए सूचनाओं के विश्वसनीय स्रोत पर ही निर्भर रहें। अफवाहों पर बिलकुल भी ध्यान न दें और अपने परिवार व दोस्तों तक भी सही जानकारी पहुचाएं।  

stop rumors to stay positive

हंसें और हँसायें: दोस्तों, एक मुस्कराहट गहरे negative माहौल में भी positive energy भर देती है। अपने परिवार से साथ ज़्यादा से ज़्यादा समय हँसते-हंसाते हुए बिताएं। मनोरंजन के लिए fun videos देखें, मनपसंद music सुनें, अच्छी फिल्में देखें। ऐसा करके आप negativity से दूर happy mood में रहेंगे और आपके मन भी positive thoughts ही ज़्यादा आएंगे।  

जितना संभव हो लोगों की मदद करें: 

teamwork and help others

दोस्तों, Corona महामारी से पूरा विश्व प्रभावित है। सभी देशों में Doctors, Police, सफाईकर्मी सभी कोरोना से जंग में पूरी निष्ठा के साथ समाज-सेवा में लगे हैं। हम घर पर रहकर भी मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। Social Media के माध्यम से लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने में सरकार की मदद करें, सरकारी नियमों का पालन करें, लोगों को जागरूक करें यदि समर्थ हों तो ज़रूरतमंदों के लिए भोजन की व्यस्था करें। ऐसा करके हम समाज में यह सन्देश देंगे कि इस मुश्क़िल वक़्त में कोई भी अकेला नहीं है, हम सब एक दूसरे के साथ हैं। 

अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो अपने प्रियजनों से ज़रूर साझा करें और अपने विचार commets के माध्यम से ज़रूर बताएं। 

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना के लक्षण दिखाई दें तो क्या करें? What to do if you have symptoms of corona virus (In Hindi)?

Corona के लक्षण पहचानिये:  कोरोना के मरीज़ों में अलग-अलग तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं - हल्के लक्षणों से लेकर गंभीर बीमारी तक। वायरस के संपर्क में आने के 2-14 दिन बाद तक लक्षण दिखाई दे सकते हैं। अगर ये लक्षण दिखाई दें तो कोरोना हो सकता है: • बुखार या ठंड लगना • सूखी खांसी • सांस लेने में कठिनाई • थकान व मांसपेशियों या शरीर में दर्द • सरदर्द • स्वाद या गंध महसूस न कर पाना • गले में ख़राश • सीने में कसावट या बहती नाक • उलटी अथवा मितली • दस्त हालाँकि इस सूची में सभी संभावित लक्षण शामिल नहीं हैं। नए लक्षण मिलने पर सम्बंधित सरकारी विभाग इस सूची को update करते जा रहे हैं। अस्वस्थ महसूस करने पर क्या करें ? १. सबसे पहले अपने डॉक्टर से अपने लक्षणों के बारे में बात करें और अगर डॉक्टर सलाह दे तो तुरंत कोरोना जाँच कराएं। २. चिकित्सकीय परामर्श लेने के अलावा किसी भी काम से घर से बाहर न निकलें। ३. कोरोना से संक्रमित अधिकांश लोगों को हल्की बीमारी होती है और वे बिना चिकित्सा देखभाल के घर पर ठीक हो सकते हैं। अगर मामूली तौर पर बीमार हैं तो घर ...

जीवन शैली में छोटे बदलावों के बड़े और सकारात्मक प्रभाव (Positive effects of few small changes in our lifestyle)

हमारा आशियाना , जहां हम रहते हैं अपने अपनों के साथ , दिन भर के काम की थकान के बाद जहाँ आकर हमें सबसे ज़्यादा सुकून मिलता है , जहां पर बिताया हर पल हमारे मन के खली बक्से को खूबसूरत यादों से भर देता है , जिसमे रहने वालों से होता है हमें सबसे ज़्यादा प्यार और जिससे दूर रहने पर रहते हैं हम हर दम बेक़रार। ऐसे आशियाने को हम किसी की नज़र नहीं लगने देता चाहते और चाहते हैं कि हमारा आशियाना हमेशा खुशयों से भरा रहे और इसके लिए हमें सिर्फ इतना सुनिश्चित करना है कि हमारे आशियाने में रहने वाला हर एक सदस्य प्रसन्नचित्त रहे , स्वस्थ रहे। अगर सभी सदस्य healthy & happy होंगे तो हमारे घर का माहौल तो खुद-ब-खुद  खुशनुमा हो जायेगा। इसके लिए हमें अपने जीवन में कुछ बदलाव लाने होंगे। आइये, ऐसे ही कुछ छोटे-छोटे बदलावों के बारे में बात करते हैं जो देखने-सुनने में शायद छोटे लगें पर हमारे जीवन पर बहुत बड़े और सकारात्मक प्रभाव डालते हैं।   दिन की शुरुआत :  सकारात्मक बदलावों के बारे में चर्चा की शुरुआत करते हैं दिन के दिन के पहले काम यानि कि सुबह उठने से। एक दिन में सिर्फ २४ घंटे ही ...

मैं और मेरी अंग्रेजी

मैं और मेरी तन्हाई अक़्सर ये बातें करते हैं कि तुम होतीं तो ऐसा होता, तुम होतीं तो वैसा होता।  लता जी और अमिताभ जी की आवाज़ में गाये हुए एक मशहूर गीत की पंक्तियाँ हैं ये। कुछ दिनों पहले ये पंक्तियाँ मेरे कानों में पड़ीं तो अनायास ही इन पंक्तियों के भावार्थ ने मेरा वो अतीत याद दिला दिया जब मैं हिंदी माध्यम का मेधावी छात्र हुआ करता था (कृपा करके इस बात की पुष्टि के लिए मेरे विद्यालय न जाएँ) और ऊपर से हिंदी भाषा का कट्टर समर्थक पर अंदर ही अंदर अंग्रेजी बोलने और सीखने की इच्छा से ओत-प्रोत। उस समय मैं और मेरी तन्हाई अक़्सर ये बातें करते थे कि काश मैं भी कॉन्वेंट में पढ़ा होता; काश मैं भी फर्राटेदार अंग्रेजी बोल सकता; मैं भी ईंट का जवाब पत्थर से न सही पर अंग्रेजी का जवाब अंग्रेजी में तो दे पता। काश जब भी मुझे अंग्रेजी बोलना होता तो मुझे On लगेगा या Over, So लगाऊँ या Therefore; have been क्यों had been क्यों नहीं जैसे यक्ष प्रश्नों से गुज़रना न पड़ता पर वास्तव में मैं ये बात तन्हाइयों से ही कर पाता था क्योंकि मेरी सुनने वाला और था ही कौन? अपने क्लास में शायद सभी अंधे थे ...